बेंगलूरु (परिवर्तन)। माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट बेंगलूरु के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 09 जून को माहेश्वरी भवन बेंगलूरु ने महेश नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा भगवान महेश का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मनाया महेश नवमी का समारोह




सभा के अध्यक्ष बसंतकुमार सारड़ा ने अपने उद्बोधन में सभी समाज बंधुओं को महेश नवमी की शुभकामनाएं हुए समाज बंधुओं को अपने बच्चों से एकजुट परिवार में रहने, उसके फायदे बताने को कहा तथा साथ ही समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने बंधुओं को समाज में रचनात्मक कार्य करने हेतु सहयोग करने का आग्रह किया साथ ही कहा कि तभी हम अपने समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणीय रखने में सफल हो पाएंगे।
इस समारोह में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य नाटिका, वायोवृद्ध सम्मान, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त समाज बंधुओं का सम्मान एवं मेधावी बच्चों को सरस्वति पुरस्कार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वयोवद्ध सम्मान में किशनलाल डागा, भंवरलाल मंत्री, श्रीमती गीतादेवी रांदड़, एवं श्रीमती प्रभावतीदेवी बाहेती का माल्यार्पण कर शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो बंसतकुमार सारड़ा, राजगोपाल भूतड़ा, निर्मलकुमार तापडिय़ा, श्रीमती प्रकाश मंूदड़ा, श्रीमती सुशीला बागड़ी, श्रीमती आशा बिसाणी, श्रीमती श्वेता बियानी ने देकर सम्मान किया एवं उनके दीर्घायु, आरोग्य रहने की कामना की।
विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त समाज बंधुओं में साहित्य में प्रतीक फलोड़, अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में विजयी अर्णव मालानी एवं ईतिशा मालानी तथा गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी के अन्तर्गत भाग लेने वाली गरिमा भूतड़ा को सम्मानित किया गया। चित्रकला, फैन्सी ड्रेस, नृत्य नाटिका प्रतियोगिता के सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती पुरस्कार में कुल 219 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अवंतिका चांडक को प्रादेशिक स्तर पर आईएससी में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर काफी संख्या में बच्चे एवं समाज बंधुगण उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा संघ के पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अजय राठी एवं धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर दरक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उल्लासपूर्वक भाग लिया। यह जानकारी संस्था के सचिव निर्मल कुमार तापडिय़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
किया भगवान महेश का रूद्राभिषेक
मंगलवार 11 जून को माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस पर माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी सभा के सह सचिव अजय राठी ने तपतिक रूद्राभिषेक में बैठकर अनुष्ठान पुरा किया। पंडित बद्रीप्रसाद एवं अन्य विप्रजनों ने अनुष्ठान विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया। समाज के वरिष्ठ बन्धुओं एवं महिलाओं ने भगवान शंकर का अभिषेक किया। भगवान शंकर की वंदना और आरती के साथ रूद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी भवन एवं बसवनगुड़ी में अन्नदान का आयोजन किया गया। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष बसंत कुमार सारड़ा, उपाध्यक्ष राजगोपाल भूतड़ा, सचिव निर्मलकुमार तापडिय़ा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला बागड़ी, युवा संघ के अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन मोहनलाल माहेश्वरी एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य एवं समाज के सम्माननीय सदस्य श्रीराम साबु, रामगोपाल मुन्दड़ा, नन्दकिशोर मालू, महावीर प्रसाद काबरा, नन्दकिशोर राठी, निरंजन सारड़ा, लक्ष्मीकांत राठी सहित काफी संख्या में बंधुगण एवं महिलाएं उपस्थिति थीं।